शेयर करें...
रायगढ़// प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरपाली में 4 फरवरी 2026 को जीवन दीप समिति की सामान्य सभा आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता चौहान, जनपद सदस्य सुकलाल चौहान और जनपद सदस्य शिवकुमारी साहू की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत में कार्तिक चौहान ने जीवन दीप समिति के गठन और उसके उद्देश्य की जानकारी दी। इसके बाद संस्था प्रभारी और समिति के सचिव युगल कुमार पटेल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही अस्पताल की आगामी कार्ययोजना पर प्रस्ताव रखे गए।
बैठक में अस्पताल परिसर में शेड निर्माण, छोटी मरम्मत, सामने चेकर टाइल्स लगाने, हर्बल गार्डन विकसित करने और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तावों को सहमति दी।
चर्चा के दौरान प्रभारी बीईटीओ लोइंग ने बताया कि पीएचसी डुमरपाली में बड़ी संख्या में मरीज और प्रसव के लिए महिलाएं आती हैं। केंद्र ने अपने प्रसव लक्ष्य को लगातार पूरा किया है। जनपद पंचायत अध्यक्ष ने पीएचसी के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अंत में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. निकिता तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नेत्र सहायक अधिकारी कार्तिक राम चौहान ने किया। बैठक में समिति के सदस्य पोतराम पटेल, शिवलाल साहू, श्यामसुंदर पटेल सहित अस्पताल स्टाफ और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। डुमरपाली सरपंच डोलकुमारी और संजय सारथी का विशेष योगदान रहा।


