शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// NDPS प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना करते हुए सरिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 10 किलो 270 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में उड़ीसा के जिला सोनपुर से एक गांजा डीलर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विष्णु चरण खम्हारी (30 वर्ष) पिता पदु खम्हारी, निवासी गोधनेश्वर, थाना सुबलिया, जिला सोनपुर (उड़ीसा) है।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले में NDPS मामलों में एंड टू एंड जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे जुड़ा तार सोनपुर से
9 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक CG 14 MT 0296 को रोका गया था। कार चालक मुकेश यादव, निवासी बगीचा जशपुर के कब्जे से 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस पर थाना सरिया में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में मुकेश यादव ने गांजा सोनपुर (उड़ीसा) से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल की जांच कर सप्लायर तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान विष्णु चरण खम्हारी से पूछताछ की गई, जहां उसने मुकेश यादव को गांजा बेचने की बात स्वीकार की। 20 फरवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, टीकाराम पटेल, सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, नर्मदा यादव, साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री सहित थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।


