महुआ पेड़ के नीचे चल रहा था जुए का फड़, भटगांव पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भटगांव पुलिस ने ग्राम सरमंदी में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5,900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम सरमंदी में महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया।

इन सात आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र बघेल (36 वर्ष), निवासी जोरा; रवि निराला (35 वर्ष), विशाल निराला (28 वर्ष) और राजेश निराला (18 वर्ष), निवासी ओटगन; राज देवांगन (25 वर्ष), अमृतलाल सिदार (25 वर्ष) और संतोष खड़िया (33 वर्ष), निवासी भटगांव के रूप में की है।

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

मौके से जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 5,900 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी सात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Scroll to Top