भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सारंगढ़ की नई टीम का गठन, सरिया के पवन, आकाश और शिवांशु गुरु को मिली अहम जिम्मेदारी..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय राहुल टिकरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल की अनुशंसा पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है। इस संबंध में जिला कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जारी आदेश में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नामों की घोषणा की गई है। इसी के तहत सरिया के पवन साहू, आकाश नायक को युवा मोर्चा जिला मंत्री तथा शिवांशु गुरु को मंडल अध्यक्ष सरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

इस जिम्मेदारी पर आकाश तथा शिवांशु ने संगठन के सभी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद और आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि वे सदैव संगठन हित में कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूती देंगे। इस नियुक्ति से युवाओं के बीच खुशी का माहौल है और सभी युवाओं ने बधाई दिया और विशेष रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

देखें आदेश

Scroll to Top