आधी रात बस स्टैंड में लगी आग, SP सुनील शर्मा ने खुद संभाला मोर्चा, दमकल बुलाकर टाली बड़ी अनहोनी..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// शहर के बस स्टैंड में बीती रात करीब 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रतीक्षालय के ऊपर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। रात के सन्नाटे में आग लगने की खबर से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देकर फायर ब्रिगेड बुलवाई। उनकी त्वरित सक्रियता और तत्परता से दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरी स्थिति की निगरानी करते नजर आए। आग की भयावहता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए फायर ब्रिगेड को बुलाने की व्यवस्था की, ताकि आग को फैलने से पहले नियंत्रित किया जा सके। दमकल वाहन के पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी प्रमोद यादव भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस टीम के साथ स्थिति को संभालने और आग बुझाने की कार्रवाई में सक्रिय सहयोग किया। सार्वजनिक स्थान पर आधी रात को लगी आग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक की त्वरित पहल और पुलिस-दमकल विभाग की सक्रियता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

बस स्टैंड शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां दिनभर यात्रियों और आम नागरिकों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े किए हैं। आग आखिर किन कारणों से लगी, इससे कितना नुकसान हुआ और अग्नि सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।

आधी रात संकट की घड़ी में SP सुनील शर्मा का स्वयं मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना और थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सक्रिय मौजूदगी पुलिस की तत्परता का परिचायक बनी। समय पर उठाए गए कदमों ने संभावित बड़े हादसे को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Scroll to Top