शेयर करें...
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है. परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे. Ex CM रमन सिंह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने कहा है, कि जो भी उनके संपर्क में आया हो, वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं.
Join WhatsApp Group
Click Here
हालांकि वीणा सिंह तक ये संक्रमण कैसे पहुंचा, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. कोरोना के दौरान वीणा सिंह कहीं बाहर गयी भी नहीं थी, वो घर पर ही मौजूद थी, ऐसे में वो संक्रमण का शिकार कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिली है.


