बरमकेला और सरिया में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की गूंज, सह प्रभारी जरीता लैतफलांग ने संभाली कमान..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन “वोट चोर गद्दी छोड़” के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी जरीता लैतफलांग शुक्रवार को बरमकेला और सरिया पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और भाजपा पर लोकतंत्र के अपमान का आरोप लगाया।

Join WhatsApp Group Click Here

सरिया में हुआ जोशीला आगाज़

अपने दौरे की शुरुआत जरीता लैतफलांग ने सरिया नगर से की, जहां ब्लॉक कांग्रेस सरिया की टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया। सरिया बाजार में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस अभियान से जुड़ें। जरीता लैतफलांग ने कहा, भाजपा ने जनता के जनादेश का अपमान किया है। अब जनता को अपने मत की ताकत दिखानी होगी।

बरमकेला में सह प्रभारी का आत्मीय स्वागत

सरिया के बाद सह प्रभारी बरमकेला ब्लॉक के खोरिगांव पहुंचीं, जहां ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्होंने सैकड़ों महिलाओं और युवाओं के साथ “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए और कहा कि यह आंदोलन राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर, ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि भाजपा ने सत्ता पाने के लिए जनादेश का अनादर किया है। अब कांग्रेस संगठन जनता की आवाज़ को बुलंद कर लोकतंत्र को फिर से मजबूत करने में जुटा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

बरमकेला और सरिया दोनों जगह हुए इन कार्यक्रमों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस सदस्यों और संगठन प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सह प्रभारी जरीता लैतफलांग ने कहा, लोकतंत्र को बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कांग्रेस जनता के विश्वास की रक्षा के लिए इस लड़ाई को पूरे दमखम से लड़ेगी।

Scroll to Top