शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी कर दी हैं। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इस सत्र में तीन अलग-अलग चरणों में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।
शासन के आदेश में अवकाश की तारीखों के साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था राज्य की शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डीएड, बीएड और एमएड कॉलेजों पर लागू होगी।
दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी
शिक्षा सत्र 2026-27 में दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल और संबंधित शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। दशहरा अवकाश: 17 से 21 अक्टूबर 2026 — कुल 5 दिन
दीपावली पर भी 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल
दीपावली के त्योहार को देखते हुए स्कूलों में पांच दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक रहेगी।
दीपावली अवकाश: 6 से 10 नवंबर 2026 — कुल 5 दिन
दिसंबर में शीतकालीन अवकाश
सर्दियों को देखते हुए दिसंबर में भी पांच दिन का अवकाश रहेगा। शासन के आदेश के अनुसार 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक शीतकालीन छुट्टी घोषित की गई है। शीतकालीन अवकाश: 24 से 28 दिसंबर 2026 — कुल 5 दिन
2026-27 में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार तीनों अवकाश को मिलाकर शिक्षा सत्र 2026-27 में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।



