सारंगढ़ दौरे पर टी.एस. सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज के निवास पहुंच कार्यकर्ताओं से की अहम चर्चा..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव अपने निर्धारित सारंगढ़ दौरे के दौरान सरिया, बरमकेला के बाद सारंगढ़ में जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज के निवास पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पर मंथन

निवास पर आयोजित बैठक में सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना ही पार्टी की असली ताकत है और आम लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम करना जरूरी है।

संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत

सिंहदेव ने अपने संबोधन में साफ कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनता के बीच लगातार बने रहने का आह्वान किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखा।

विनोद भारद्वाज ने जताया आभार

जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने कहा कि सिंहदेव का यह दौरा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि अपने पहले आगमन में वे उनके निवास पहुंचे। उन्होंने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Scroll to Top