जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता 7 मार्च को, उत्तम मेमोरियल कॉलेज में होगा कार्यक्रम का आयोजन ..

शेयर करें...

रायगढ़// युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में माय भारत रायगढ़ के जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू एवं उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ की पहल से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय राजनीति के लिए एक सबक ” विषय पर दिनांक 7 मार्च को प्रातः 09 बजे से कृषि उपज मंडी पटेलपाली रायगढ़ के पास स्थित उत्तम मेमोरियल कॉलेज परिसर में किया जाना है।

Join WhatsApp Group Click Here

यह प्रतियोगिता रायगढ़ और सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए है l जिसमें केवल वही भाग ले सकते हैं जिसने पूर्व में माय भारत के पोर्टल में पंजीकरण कर अप्लाई किया हो l इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को अपना वक्तव्य रखने हेतु अधिकतम 5 मिनट का समय दिया जाएगा उक्त अवधि में ही प्रतिभागी अपना विचार रखने होंगे साथ ही जो निर्णायक रहेंगे उनका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

विदित है कि प्रतियोगिता तीन चरणों में होने जा रही है जिसके प्रथम चरण हेतु पूर्व अविभाजित रायगढ़ जिले जिसमें सारंगढ़ – बिलाईगढ़ को मिलकर एक नोडल जिला माना गया है। यानी प्रथम चरण की इस प्रतियोगिता में दो जिलों के प्रतिभागी एक साथ भाग लेंगे। इसके अलावा चयनित पांच विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने का भी अवसर प्राप्त होगा जो कि राज्य की विधानसभा भवन में होगा। प्रतियोगिता का अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी जो कि देश की राजधानी दिल्ली में स्थित संविधान सदन में होगा। युवाओं को अपने विचारों से राष्ट्र निर्माण में शामिल होने का यह एक स्वर्णिम अवसर है l

Scroll to Top