चैतन्य और लखमा से मिले देवेन्द्र यादव : बोले- पूंजीपतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे, इसलिए किया जा रहा है परेशान..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने रायपुर सेंट्रल जेल में पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल और विधायक कवासी लखमा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद विधायक देवेन्द्र यादव का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जेल में चैतन्य और कवासी को नए -नए तरीकों से परेशान करने का आरोप लगाया है।

Join WhatsApp Group Click Here

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा- कवासी लखमा की आंखों में में सूजन है, पानी आ रहा है। जेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा, इलाज नहीं कराया जा रहा है। भूपेश बघेल पूंजीपतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उसकी सजा चैतन्य बघेल को दी जा रही है। आगे यादव ने कहा- चैतन्य बघेल पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

चुनाव आयोग बिक चुका है- बिहार प्रभारी देवेंद्र यादव
AICC सचिव और बिहार प्रभारी देवेंद्र यादव ने बयान देते हुए कहा- बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसे रोकने के लिए SIR की प्रक्रिया शुरू की गई है। चुनाव आयोग बिक चुका है, BJP के लिए काम कर रहा है। वोटर लिस्ट में पुनरीक्षण करना है तो समय पर करें। चुनाव के समय 65 लाख लोगों के नाम काट दिए गए हैं।

कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी लड़ाई
देवेन्द्र यादव ने कहा- कांग्रेस इसकी लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। वहीं छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में SIR पर यादव ने कहा- समय पर पुनरीक्षण किए जाएं तो हम स्वागत करेंगे। चुनाव के समय SIR लाकर नाम काटेंगे तो जनता सब समझती है।

Scroll to Top