सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में देवांश पटनायक ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान, ऑल इंडिया रैंक 376..

शेयर करें...

रायगढ़// जिले के होनहार छात्र देवांश पटनायक ने सैनिक स्कूल भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 376 रही है। इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Join WhatsApp Group Click Here

देवांश वर्तमान में ओ.पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़ में अध्ययनरत हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल में कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में यह शानदार सफलता प्राप्त की। इससे पहले भी वे कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं।

देवांश के पिता नंदगोपाल पटनायक और माता अनिता पटनायक ने इस सफलता का श्रेय उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। अनिता पटनायक रायगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम, संकुल किरोड़ीमल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधान पाठक सी.पी. (राहुल) डनसेना और शिक्षिका निरुपमा वैष्णव ने भी देवांश को बधाई दी है।

विद्यालय परिवार ने इसे अपने संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया है। शिक्षकों का कहना है कि देवांश की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित संस्था की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। देवांश की यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने देवांश को बधाई देते हुए उनके आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Scroll to Top