शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ// जिला के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं डीएसपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर सेल सारंगढ़ और थाना सरिया के टीम द्वारा मिशन पहल अभियान के तहत शशिधर पंडा शासकीय महाविद्यालय सरिया में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बताया कि सबसे पहले किसी भी बेबसाइट के यूआरएल को चैक करें कि वह एचटीटीपीएस से शुरु हो रहा है या नहीं। एस यह दर्शाता है कि यह वेबसाइट सिक्योर है और पासवर्ड बनाने के लिए ध्यान रहे कि हर पासवर्ड यूनिक और अकाउंट से अलग हो। इसके अलावा 45 दिन में अपना पासवर्ड जरूर बदल लें। अपने प्राईमरी ईमेल को सोशल मीडिया साइट पर इस्तेमाल न करें। सोशल मीडिया साइट के लिए अलग से ईमेल ऐड्रेस बनाकर रखें। किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने से पहले सॉफ्टवेयर और वेबसाइट होस्टिंग का पता जरूर लगा ले। काम होने के बाद हमेशा अपने अकाउंट को हमेशा लॉगआउट करें। अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी ब्राउज़र में सेफ ना करें। किसी भी प्रकार की आपके फोन में आई ओटीपी किसी को शेयर ना करें।

थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि आनलाइन जाब, क्रेडिट और डेबिट क्राड की डिटेल प्राप्त कर भी साइबर ठग खातों से रुपये उड़ा रहे है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि लोग झूठे प्रलोभन से बचें। यदि इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर काल करें।लोगों को जागरूक किया गया कि फर्जी जाब के आफर्स से भी सावधान रहें, असत्यापित लिक पर क्लिक न करें, इंटरनेट मीडिया पर अज्ञात लोगों से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी आनलाइन साझा करते समय सावधानी बरतें, किसी भी झांसा या प्रलोभन देने वाले हाईपर लिक/ वेबलिक्स/ यूआरएल को न खोलें, क्योंकि ये आपकी निजी व वित्तिय जानकारियों को लीक कर सकते है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश यादव ने भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और उससे बचना कैसे है उसकी जानकारी दिया।
बता दें कि सरिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पाम्पलेट चिपकाकर, र्होडिंग लगाकर साइबर जागरूकता अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा जगह जगह गांवों के कार्यक्रमों में जनचौपाल के माध्यम से साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शशिधर पंडा शासकीय महाविद्यालय सरिया में भी साइबर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जागरूकता कार्यक्रम में सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, अन्य पार्षदगण, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि मोतीलाल डनसेना सहित साइबर सेल और थाना के स्टाफ और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।



You must be logged in to post a comment.