शेयर करें...
रायपुर// बर्खास्त हुए बीएड पास सहायक शिक्षकों की जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। डीपीआई ने इसे लेकर चिप्स को एक साफ्टवेयर विकसित करने को कहा है। दरअसल बर्खास्त सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद पर समायोजन करने का फैसला कैबिनेट ने लिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
इस सबंध में राज्य सरकार की तरफ से 27 मई को डीपीआई को पत्र भेजा गया है, जिसमें काउंसिलिंग के जरिये पदांकन कराने का निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक कुल 2621 शिक्षकों को ओपन काउंसिलिंग के जरिये पदांकन मिलना है। ऐसे में साफ्टवेयर के जरिये काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। डीपीआई के आदेश के मुताबिक 17 जून से सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए काउंसिलिंग शुरू हो सकती है।





You must be logged in to post a comment.