शेयर करें...
मुंगेली// – आपको बता दें पूरा मामला मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव का है जहां वर्तमान नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी के खिलाफ भाजपा के पार्षद परमानंद साहू सहित अन्य चार पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया है. ज्ञात हो कि वर्तमान में नगर पंचायत सरगांव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस दल से संबंधित है . यहाँ कुल 15 वार्ड है जिसमें 8 कांग्रेसी पार्षद और 5 भाजपा पार्षद एवम् अन्य 2 निर्दलीय पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए है. वहीं भाजपा के पांच पार्षद जिनमें वार्ड क्र 05 से परमानंद साहू , वार्ड क्रमांक 06 से पंकज वर्मा , वार्ड क्र 07 से रामकुमार कौशिक , वार्ड क्र 09 से सुषमा पोषण यादव एवम् वार्ड क्र 01 से चमेली विष्णु राजपूत के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने आवेदन स्वीकार कर तत्काल सभी 5 पार्षदों का शपथपूर्वक बयान लिया साथ ही आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी सरगांव किरण पटेल को नोटिस तामिल करते हुए लिखा कि नगर पंचायत सरगांव के निर्वाचित कुल 15 पार्षदों की सूचि तथा आवेदनकर्ता 5 पार्षदों के हस्ताक्षर की पुष्टि किया जावे . फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव की अर्जी स्वीकार होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी की कुर्सी की चर्चा पूरे नगर में हो रही है क्योंकि मिली जानकारी के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव की अर्जी में भाजपा के पांच में से पांच पार्षदों के हस्ताक्षर हैं. अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास की खबर को लेकर नगर के चौक चौराहों में चर्चा के साथ भाजपा के पांचो पार्षदों को निर्दलीय तथा कांग्रेसी पार्षदों का समर्थन मिलने की आशंका ग्रामीणों के द्वारा जताया जा रहा है ।
अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत आवेदन के साथ क्या भाजपा पार्षद को अन्य पार्षदों का समर्थन मिल पाएगा या नहीं?


