सरिया पुलिस की लगातार कार्रवाई: 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध शराब के खिलाफ सरिया पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश

23 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम साल्हेओना, दादरपाली रोड के पास एक व्यक्ति बिक्री के लिए अवैध शराब छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरगद पेड़ के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास से काले बैग में 15 लीटर और सफेद प्लास्टिक थैले में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र यादव (उम्र 20 वर्ष) निवासी साल्हेओना बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश और अति. पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय व डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में एसआई सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन सहित समस्त थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Scroll to Top