शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार और बुधवार को कुल 12 ट्रैक्टर पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू और थाना की टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत से भरे वाहनों को सरिया थाना के सुरक्षार्थ में रखा है। यह कार्रवाई राजस्व और सरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है।
बता दें कि राज्य के मुख्य सचिव ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर मीटिंग में नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जिले के सभी तहसील में राजस्व और पुलिस टीम में टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने कहा गया था।
उसी के परिपालन में मंगलवार और बुधवार को सरिया तहसीलदार कोमल साहू और थाना सरिया की टीम द्वारा सरिया क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 12 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में दिया गया। इस कार्रवाई में विजयपुर से 7 ट्रैक्टर और नौघटा-पिहरा से 5 ट्रैक्टर जब्त किया गया है। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई।
कलेक्टर संजय कन्नौजे ने कहा कि इस तरह खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर संलिप्त सभी वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगा। वहीं ओवर स्पीड, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
डॉ संजय कन्नौजे, कलेक्टर, सारंगढ़ बिलाईगढ़


