शेयर करें...
पथरिया।
नगर पंचायत पथरिया के उन्नत खेल मैदान में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पथरिया के सभापति रिंकू सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता योगेश साहू, कनिष्ठ अभियंता अविकार तिग्गा सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विद्युत विभाग द्वारा नियमित रूप से समय पर विद्युत बिल का भुगतान करने वाले बीपीएल उपभोक्ताओं, गैर घरेलू उपभोक्ताओं, कृषक जीवन ज्योति योजना के लाभार्थियों एवं सोलर पैनल हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सोलर पैनल स्थापना से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सोलर ऊर्जा को अपनाकर स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा की दिशा में योगदान दें।



You must be logged in to post a comment.