अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, 132 केवी सब स्टेशन निर्माण जल्द शुरू करने की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया क्षेत्र में जारी अघोषित बिजली कटौती और प्रस्तावित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

Join WhatsApp Group Click Here

नगर के महात्मा गांधी चौक से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार कोमल साहू को मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित कटौती से आम नागरिक, किसान और छात्र बुरी तरह प्रभावित हैं।

डेढ़ साल पहले मिली थी स्वीकृति

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरिया में प्रस्तावित 132 केवी सब स्टेशन को लगभग डेढ़ वर्ष पहले स्वीकृति मिल चुकी है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और किसानों की बढ़ती विद्युत जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

आंदोलन की चेतावनी

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अग्रसेन साहू, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी शरद यादव और एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष निखिल डनसेना के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। शरद यादव ने कहा कि सरिया क्षेत्र कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है। यहां के किसान मेहनत और आधुनिक तरीकों से खेती कर रहे हैं, लेकिन बार-बार बिजली कटौती से सिंचाई और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और 132 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Scroll to Top