ग्राम पंचायत मुढ़ीपार सरपंच एवं उपसरपंच से सैकड़ों ग्रामवासी परेशान स्थानीय विधायक एवं तहसीलदार से किया गया शिकायत

शेयर करें...

बिल्हा // बिलासपुर जिला के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के सरपंच गोदावरी सिन्हा एवं उपसरपंच मनोज सिन्हा द्वारा ग्रामीणों को परेशान करने का मामला पिछले कई महीनों से चलते आ रहा है जिसके चलते गांव के सैकड़ों लोग काफी परेशान हैं ग्रामीणों के अनुसार 60 से 70 साल पहले से घर बना कर अपना जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों को सरपंच एवं उपसरपंच द्वारा जबरिया तोड़वाने का प्रयास किया जा रहा है ग्राम पंचायत सरपंच एवं उप सरपंच द्वारा इतने लंबे समय से निवासरत मकान को तोड़ने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा बार-बार लोगों को नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है एवं उसकी शिकायत तहसीलदार को भी कर रहा है जिससे ग्रामीण सरपंच एवं उपसरपंच से काफी परेशान हो गया है और सरपंच एवं उपसरपंच द्वारा धमकी दिया जाता है कि मैं स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक का दाया हाथ हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सरपंच द्वारा यह भी धमकी दिया जाता है कि तहसीलदार और एसडीएम भी मेरे जान पहचान का है मैं तुम लोगों का घर तोड़वा कर रहूंगा

Join WhatsApp Group Click Here

ग्राम पंचायत के ही अशोक सोनी गीता भागवत सोनी का प्रधानमंत्री आवास के तहत घर बना हुआ है जिसको भी तोड़ने का नोटिस सरपंच एवं उपसरपंच द्वारा दिया गया है ग्रामीणों का आरोप है कि व्यक्तिगत दुश्मनी सरपंच और उपसरपंच द्वारा किया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी को भी शिकायत नहीं है सिर्फ सरपंच और उपसरपंच पूरे गांव के लोगों को परेशान कर रहा है ग्रामीणों ने सरपंच के अनेक काले कारनामों का भी उजागर किया है उसकी पुष्टि अभी हो नहीं पाई है पुष्टि करने के बाद सरपंच के काले कारनामे का भी उजागर अगली खबर में किया जाएगा

अब देखने वाली बात यह होगी कि ग्राम पंचायत सरपंच गोदावरी सिन्हा एवं उपसरपंच मनोज सिन्हा द्वारा ग्रामीणों को सताने, बरगलाने और पर्सनली दुश्मनी के चलते उनके घर तोड़वाने का प्रयास किया जा रहा है या इसके ऊपर अधिकारी किस प्रकार से कार्यवाही करते है।

Scroll to Top