कलेक्टर डॉ कंन्नौजे ने किसान सुभाष साहू के पाम ऑयल की खेती का किया निरीक्षण, किसानों को पाम ऑयल खेती के लिए प्रेरित करने अधिकारियों को दिए निर्देश..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामपाली में ऑयल पाम की खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर पाम ऑयल की खेती को आय बढ़ाने वाला बेहतर विकल्प बताया।

Join WhatsApp Group Click Here

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के बड़े किसानों को पाम ऑयल की खेती के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि वैज्ञानिक पद्धति से इस फसल को अपनाया जाए तो किसानों को धान की अपेक्षा अधिक लाभ मिल सकता है।

कलेक्टर ने किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पाम ऑयल की खेती के लिए विभागीय स्तर पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया।

ग्राम जामपाली के किसान सुभाष साहू अपने 5 एकड़ खेत में पाम ऑयल की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फसल से उन्हें पारंपरिक धान की खेती की तुलना में बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है। पिछले वर्ष उन्होंने अपने खेत में धान की फसल ली थी और अब पाम ऑयल के साथ इंटरक्रॉपिंग के रूप में बैंगन लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

Scroll to Top