कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट और अपने निवास परिसर में किया ध्वजारोहण..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय परिसर में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भारतमाता, महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष पूजन कर तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने सभाकक्ष में कहा कि हमें पढ़ाई की आदत को निरंतर जारी रखना होगा। जिनको पत्र व्यवहार और अन्य शासकीय कार्य संपादन करना नहीं आता उन्हें वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी से सीखना होगा। पुराने और नए नियम कानून का ज्ञान रखने की जरूरत है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी का भविष्य उज्जवल हो, कामयाब हो और निरंतर आगे बढ़ें।अधिकारी कर्मचारी ने देशभक्ति और अन्य गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी को जलपान प्रदान किया गया।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अपने निवास परिसर में किया ध्वजारोहण
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपने निवास परिसर में तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया। इसके बाद वहां उपस्थित लोक निर्माण विभाग सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वहां उपस्थित स्वजन, अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, अशोक देवांगन सहित अन्य कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Scroll to Top