रसोई गैस के दुरूपयोग और कालाबाजारी रोकने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने नियुक्त किया जांच अधिकारी..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// संचालक खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय नवा रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दैनिक आवक एवं वितरण पर निगरानी रखने एवं व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य दुरुपयोग रोकने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने जांच दल अधिकारी द्वारा जांच दल अधिकारी का गठन किया गया हैं। नामांकित अधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र में प्रतिदिन सतत निगरानी रखेंगे। समय – समय पर व्यावसायिक दुकानों की जांच की जाएगी और जांच में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग या अन्य दुरुपयोग करते पाये जाने पर नियमानुसार संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp Group Click Here

सारंगढ़ तहसील में तहसीलदार एन के सिन्हा मोबाईल नंबर 8103002246, कोसीर उप तहसील में तहसीलदार शनि कुमार पैकरा, 9827464329 इन दोनों क्षेत्रों के लिए सहायक खाद्य अधिकारी तरुण कुमार नायक 7987288892, सरसीवा तहसीलदार आयुष तिवारी 9617296226, बिलाईगढ़ क्षेत्र में तहसीलदार कमलेश सिदार 9406468597, भटगांव क्षेत्र में तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल 8319302665, सरसीवा, भटगांव, बिलाईगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य अधिकारी अमित कुमार शुक्ला 7000017770, बरमकेला तहसीलदार पुष्पेन्द्र राज 8269967979, सरिया तहसीलदार कोमल साहू 8817131042 इन दोनों क्षेत्रों के लिए सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल 7489963728 को जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Scroll to Top