शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ओपीडी, आईपीडी, एक्सरे, ऑपरेशन थिएटर, लैब स्टोर, डिलीवरी आदि कक्षो का अवलोकन किया और वहां आए मरीज और उनके परिजन से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा किया।
आईपीडी में एडमिट मरीजों से चर्चा कर वहां उनका “बेहतर इलाज हो रहा है या नहीं, दवाइयां अस्पताल में ही मिलता है या बाहर से खरीदना पड़ता है” कलेक्टर ने जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित थीं।

बीएमओ अवधेश पाणिग्राही ने कलेक्टर को जानकारी दी कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बार-बार सिपेज होता है और अस्पताल की वायरिंग पुरानी है। कलेक्टर ने सीपेज की समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल के छत में शेड निर्माण और अस्पताल में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युतीकरण कार्य का स्टीमेट बनाकर तत्काल भेजने के निर्देश इंजीनियर को दिए ताकि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग इस कार्य को जल्दी पूरा करे।
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सेक्टर सुपरवाइजर की बैठक लेकर सभी सेक्टर में आयुष्मान कार्ड, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण एवं एनसीडी प्रोग्राम को अच्छे से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सुविधाओ का लाभ मरीज को देना हमारा दायित्व है। इस दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्स, वाहन चालक आदि मरीजों और उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार करें।



You must be logged in to post a comment.