मुंगेली जिले में सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज..शरीर को अकड़ा देने वाली सर्दी का कहर, लोग घरों में दुबकने को मजबूर.. तापमान में और गिरावट से सर्दी बढ़ने के आसार.

शेयर करें...

4 जनवरी 2022 मुंगेली जिले में ठंड का प्रकोप जनवरी माह के शुरुआत से एकाएक बढ़ गया है। 3 जनवरी मंगलवार व आज बुधवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा और पूरे दिन सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए इस दौरान गलन अपने चरम पर रही। इसके चलते लोग घरों में दुबके रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर सड़क व चौक चौराहे ठंड के चलते सूने देखे गए यही नहीं। जिले के लोरमी क्षेत्र खुडिया, पथरिया सरगांंव व शासकीय मुख्यालयों व पूरे नगर में दिनभर सर्द हवाओं की वजह से सुनसान नजर आया।

Join WhatsApp Group Click Here

मंगलवार को हल्की गुनगुनी धूप होने के बाद बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया सुबह घने कोहरे व धुंध के बीच ठंड ने हाथ कपाने वाली कड़ाके की ठंड के साथ हल्की बुदां बादी के चलते लोग घरों में दुबके ही रहे। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। तापमान में आई तेजी से गिरावट के चलते ठंड बढ़ गई है। बीते दिसंबर माह के शुरुआती दिनों में तेज धूप होने से लोग अनुमान लगा रहे थे कि इस साल कम ठंड पड़ेगी लेकिन दिसंबर महीना के अंत व जनवरी में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। कड़ाके की ठंड बच्चों बुजुर्गों व बीमार लोगों पर भारी पड़ रही है लकड़ी नहीं मिलने से ठंड भगाने के लिए लोग जगह-जगह टायर या प्लास्टिक के पॉलिथीन को जलाकर ठंड दूर भगा रहे हैं।

वहीं घरों में लोग ठंड से बचने के लिए रूम हिटर, ब्लोअर व आग जला रहे हैं। ठंड के चलते पशु-पक्षी भी बेहाल है, ठंड बढ़ने से दिहाड़ी मजदूरों के सामने दिक्कते है काम नहीं मिलने से गांव से शहर आकर वह घर लौटने को मजबूर हैं। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। ठंड के चलते जरूरी काम होने पर ही घर से लोग निकले।

कड़ाके की ठंड के बावजूद भी नगर के प्रमुख चौक चौराहे पर अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे लोग परेशान रहे कुछ स्थानों पर लोग निजी व्यवस्था से लकड़ी जुटाकर आग के सहारे ठंड दूर कर रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा शहर में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी अलाव का इंतजाम नहीं किया गया था

Scroll to Top