मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय ने खेली होली, रंग-गुलाल के साथ मनाया स्नेह का उत्सव..

शेयर करें...

रायपुर// प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रंग और गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रंग, राग और रिश्तों की मधुर अनुभूति से सजा यह त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों की यह छटा हर मन को प्रेम से सराबोर करे और हर आंगन में खुशियों की फुहार बनकर बरसे। मुख्यमंत्री निवास में होली के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

वहीं राजधानी रायपुर में भी होली की खुमारी जमकर देखने को मिली। सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक में उत्साह दिखाई दिया। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए। गली-मोहल्लों में डीजे की धुन और नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते-गाते हुए त्योहार का आनंद लेते नजर आए।

Scroll to Top