शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में नगर पंचायत सरिया में भी यह अभियान उत्साह के साथ मनाया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।
सुबह निकला वृहद सफाई अभियान
अभियान की शुरुआत सुबह वृहद साफ-सफाई से हुई। गांधी चौक से लेकर अटल चौक तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरिया मंडल के कार्यकर्ता और नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मिलकर झाड़ू लगाते और गंदगी हटाते नजर आए। वहीं उनके द्वारा महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपाई की मूर्ति की भी सफाई की गई।

सफाई कर्मियों का पांव धोकर सम्मान
कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब नगर पंचायत सरिया परिसर में सफाई कर्मियों का पांव धोकर और शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजकों ने संदेश दिया कि असली पूजा उन्हीं की होनी चाहिए, जो समाज को स्वच्छ वातावरण देने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।

स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी
सफाई कर्मियों के सम्मान के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत के मकान विहीन लोगों को उनके निर्मित आवास की चाबी सौंपी गई।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, पार्षदगण, मनोज मेहर, सब इंजीनियर हीराधर राठिया, सफाई दरोगा भाविका पांडे सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.