शेयर करें...
कोरबा// पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा नवापारा में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह हाई स्कूल कर्रा नवापारा मनाया गया जिसमें वन्यजीवो एवम पर्यावरण से संबंधित रैली, रंगोली, निबंध लेखन, नृत्य ,गायन प्रतियोगिता कराया गया जिसमें अतिथियों द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय ईनाम प्रमाण पत्र एवम शील्ड दिया गया साथ ही स्कूल में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।

जिसमे विधायक प्रतिनिधि पाली तानाखार कुलदीप मरकाम, उत्तम सिंह जनपद सदस्य बतरा, दिगेश्वर सिंह सरपंच ग्राम पंचायत कर्रा नवापारा, उपसरपंच मनभरण सिंह, नारायण पोर्ते अध्यक्ष लघु वनोपज समिति कोडार, परमेश्वर मरकाम विधायक प्रतिनिधि कर्रा नवापारा पंचायत, संतोष पोर्ते सांसद प्रतिनिधि कर्रा नवापारा पंचायत, कांति देवी तंवर सक्रिय महिला, वन परिक्षेत्र अधिकारी पाली संजय लकड़ा, प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी पार्थ शर्मा, सुश्री विभूति राज, सुश्री निशा गर्ग, एम पी पटेल ( प्राचार्य ) नवल सिंह ध्रुवे ( प्रधान पाठक) जीवरखन जायसवाल, योगेश कुमार मीरी , राजेंद्र प्रसाद यादव ( प्रधानपाठक ) एवं अन्य शिक्षक शासकीय हाई स्कूल कर्रा नवापारा , वन परिक्षेत्र पाली के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग और उपस्थिति रहा।





You must be logged in to post a comment.