प्राथमिक शाला कुटेलामुडा के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, राज्य स्थापना की रजत जयंती को बनाया यादगार

शेयर करें...

Join WhatsApp Group Click Here

Share this News

रजकम्मा (पाली)-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कुटेलामुड़ा संकुल रजकम्मा में किया गया। 28 अगस्त से प्रारंभ हुए कार्यक्रम का समापन 07सितंबर को हुआ। प्रतिदिन विभिन्न विधाओं पर सरपंच, उपसरपंच, एस एम सी अध्यक्ष, संकुल समन्वयक की उपस्थिति में कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। दीवार पत्रिका विमोचन,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भाषण,विज्ञान प्रदर्शनी एवं भूतपूर्व छात्रों के साथ एलुमनी बैठक सहित अनेक कार्यक्रम रखे गए ।शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ग्रामीण समुदाय एवं जनप्रतिनिधयो द्वारा शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके कार्यो की सराहना की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों, ग्राम के वरिष्ठजनों सहित संकुल प्राचार्य राजीव जोगी ,संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम का मार्गदर्शन एवं प्रधानपाठक प्रफुल्ला भगत और श्रद्धा शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Scroll to Top