शेयर करें...
तखतपुर// छत्तीसगढ़ राज्य गठन के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्णं होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (विद्युत विभाग ) के द्वारा “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष के रूप में अम्बालिका कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत निगारबन्द, विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषभ कश्यप जनपद सदस्य तथा समस्त पंच उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कनिष्ठ यंत्री कमलेश पटेल के द्वारा राज्य गठन के पश्चात 25 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में हुए विकाश की जानकारी प्रदान की गई। मंचस्थ अतिथियों के द्वारा एकल बत्ती कनेक्शन, घरेलू कनेक्शन, कृषि पंप कनेक्शन, गैर घरेलू कनेक्शन एवम पी एम सूर्यघर योजना अंतर्गत लाभान्वित उपभोक्तओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। स्कूली बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी।
सहायक यंत्री हरिनारायण लहरी के द्वारा पी एम सूर्यघर योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी उपस्थित नागरिकों को प्रदान की गयी। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना के पंजीयन हेतु रजिस्ट्रेशन डेस्क की व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम में सरपंच पोंगरिहा, सरपंच चोरमा, रचित दुआ(कनिष्ठ यंत्री), प्रवीण कश्यप, जनमेजय कश्यप, सुनील डोंगरे, बलदाऊ पटेल, ज्ञानेश्वर, मनोहर एवम बड़ी संख्या में उपभोक्ता एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


