छत्तीसगढ़ सरकार विकास कार्यो के लिए कटिबद्ध – राजेन्द्र शुक्ला

शेयर करें...

भोजपुरी से दगोरी रिनिवल डामरीकरण लागत राशि 6 करोड़ 21 लाख के रोड का किया भूमिपूजन
दगौरी – छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसानों की सरकार है, सरकार सभी के विकास के लिए कटिबद्ध है ग्राम भोजपुरी में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6 करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाली रिनिवल रोड डामरीकरण के भूमिपूजन अवसर पर उपस्थित मुख्यअतिथि कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कही।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश विकास के कार्यो में सभी प्रदेशो से अव्वल है, आज सभी जनता खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत कर रहे है, समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों का विकास सरकार की प्रमुख मनसा है। आचार्य पं. ईश्वर चौबे ने भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न कराया।अतिथियों का स्वागत भोजपुरी सरपंच शकुन बाई, राजा साहू, अमेरीकांपा सरपँच रोहित ध्रुव, पौसरी सरपंच प्रतिनिधि रवि घृतलहरे, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष भोजपुरी मनोज कारके, पौसरी अध्यक्ष अतुल कुंजाम, दगोरी अध्यक्ष संजीव सन्नाट, अमेरि अकबरी अध्यक्ष मनहरण ध्रुव सहित उपसरपंच चंपा देवी गेंदले सहित पंचगणों ने पुष्पहार श्रीफल देकर स्वागत किया।श्रीफल पूजा विधान से भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।

Join WhatsApp Group Click Here


कार्यक्रम मे जिला पंचायत सभापति संदीप यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर, जीवन डहरिया, मजदूर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना कौशिक, पूर्व जोन अध्यक्ष बाली प्रसाद जोगी, नरेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र निषाद, भूषण यादव, प्रकाश बिंदल, नंदराम यादव, ज्वाला भारद्वाज, मुकेश साहू, जलेश्वर लहरे, अमरनाथ साहू, श्याम कुमार साहू, बंसी साहू, धनुष साहू, शिवकुमार खेरवार, साधराम ध्रुव, मनोज कारके, रजूहा जायसवाल, शौकत अली, इंजी. राम मोहन दुबे, ठेकेदार संजय कुमार केडिया, मनीष सिंघनिया सहित लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामवासीजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Scroll to Top