CG पीएससी 2025 प्री परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सारंगढ़ में बनाये गए 3 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण कर कलेक्टर ने जाना हाल..,

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रविवार को निरीक्षण किया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़, सीपीएम महाविद्यालय और पीएमश्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था, जिसमें 1440 कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1201 प्रथम पाली में अभ्यर्थी उपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 1187 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों में सीजी पीएससी के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Join WhatsApp Group Click Here

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में परीक्षा केंद्र बनाने से जिले और पड़ोसी जिले जिनके जिला मुख्यालय दूर है, उनके लिए समय की बचत और आवागमन में सुविधा हुई है। जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा ऐसे ही प्रतियोगी परीक्षा के लिए जिला खनिज न्यास मद से फ्री कोचिंग जिले के युवाओं को दी जा रही है।

Scroll to Top