छ.ग. सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन जिला रायगढ़ ने जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. आदित्य को सौपा ज्ञापन..

शेयर करें...

रायगढ़// छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन रायगढ़ के जिलाध्यक्ष सी. पी. डनसेना व कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति शीघ्र करने हेतु ज्ञापन सौपा|

Join WhatsApp Group Click Here

रायगढ़ जिले में कार्यरत लगभग 5100 सहायक शिक्षक एलबी ई. एवं टी. संवर्ग में जो पदोन्नति हेतु पात्र है प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर शीघ्र पदोन्नति कर यथासंभव पदस्थ संस्था, संकुल, ब्लॉक में पदांकन किया जाने तथा पदांकन पूर्व विकासखण्ड वार रिक्त पदो की संख्या सार्वजनिक किए जाने पर चर्चा एवं ज्ञापन सौंपा गया। मौखिक चर्चा उपरांत उच्च परीक्षा व उच्च शैक्षणिक योग्यता हेतु सभी विकास खण्ड से प्राप्त आवेदन प्रस्ताव का जिले से अनुमोदन कर अनुमति आदेश प्रसारित किया जायें परीक्षा अनुमति जल्द निकाला जावे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सी.पी.डनसेना, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, महासचिव प्रभुदत्त पाढ़ी, संगठन मंत्री निराकार चौहान, रायगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार एक्का, पुसौर महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी रंजीता महाना, सुनीता प्रधान, पुष्पांजलि महाना, जयंती गुप्ता सहित अनेक सहायक शिक्षक उपस्थित थे|

Scroll to Top