शेयर करें...
नई दिल्ली// सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के परिणाम के लिए छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नें दसवीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि बीते शुक्रवार को ही सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसके बाद ही सीबीएसई ने स्पष्ट किया था कि 10वीं का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी हो सकता है। कोरोना वायरस के चलते बोर्ड को 10वीं और 12वीं दोनों की ही परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इस बार इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। पिछले साल 18 लाख से ज्यादा छात्र सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 91.46 फीसदी छात्र पास हुए थे।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
सीबीएसई द्वारा रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in या http://cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को इन पर क्लिक कर मांगी गई सही जानकारी भरनी है और स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
इन स्टेप्स से देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in या http://cbseresults.nic.in पर जाएं
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
- यहां मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि भरें
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें



