चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन..
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह आंदोलन फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष रविन्द्र राठौर के निर्देश पर जिला अध्यक्ष संकीर्तन नंद की अगुवाई में किया गया।

