महंगाई को लेकर कांग्रेस का मोदी पर वार : पुनिया बोले-कुछ उद्योगपतियों के लिए ही है केंद्र की योजनाएं, महंगाई देश की जनता पर मोदी सरकार प्रायोजित आपदा..
रायपुर// महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया गुरुवार को कहा, मोदी सरकार की अकर्मण्यता और मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण देश की जनता महंगाई से परेशान है। नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से रोजमर्रा के सामानों की


