छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन, योगी-स्मृति की बस्तर, बिस्वा की तखतपुर में सभा..
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में पहले चरण के 20 विधानसभा सीटों पर प्रचार का आज आखिरी दिन है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शोर आज थम जाएगा। वोटरों को लुभाने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रचार के आखिरी दिन कई नेताओं के कार्यक्रम हैं। आज राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का तांता लगा
