पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेयी आग में झुलसे, इलाज जारी..
सारंगढ़ के भारत माता चौक में मंगलवार को आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रदर्शन के बीच अचानक आग भड़कने से जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी गंभीर रूप से झुलस गए।
