कांग्रेस संगठन में नई बयार : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे ताराचंद पटेल..
कांग्रेस संगठन में नये और साफ-सुथरे चेहरों की तलाश जारी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर प्रदेशभर में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चर्चा जोरों पर है कि इस बार संगठन की कमान लोकप्रिय जनसेवक ताराचंद पटेल को सौंपी जा सकती है, जिनका नाम कार्यकर्ताओं की जुबान पर सबसे आगे चल रहा है।


