राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन संचालक व टीम ने लिया कोविड-19 अस्पताल की तैयारियो का जायजा, जिला कलेक्टर, स्वस्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद
मुंगेली/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर की मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व मे विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम ने आज जिला स्तरीय कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर कलेक्टर पी.एस. एल्मा सहित स्थानीय चिकित्सको ने उन्हे कोविड-19 अस्पताल का अवलोकन करा कर कोविड-19 से निपटने की अब तक की तैयारियो से अवगत कराया.




