T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की टीम घोषित, गिल की छुट्टी, किशन रिटर्न और सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी..
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार क्रिकेट का यह महाकुंभ भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ गया है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की प्रीमिलरी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।




