महंगाई पर हल्ला बोल : हाथ में सिलेंडर लेकर घड़ी चौक पर उतरे कांग्रेसी, महिलाओं ने चूल्हा जलाकर किया विरोध प्रदर्शन..
देशभर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हाल ही में हुई करीब 60 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को रायपुर के घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता हाथ में गैस सिलेंडर लेकर चौराहे पर खड़े नजर आए और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

