छत्तीसगढ़ के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में होगी अब कोरोना जांच, प्रदेश में रोजाना 22 हजार सैंपल कलेक्शन एवं जांच का रखा गया है लक्ष्य…
रायपुर// स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में प्रतिदिन 22 हजार सैंपल कलेक्शन एवं जांच का लक्ष्य रखा है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हेतु सभी जिलों के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं। आरटीपीसीआर और ट्रू-नाट मशीन से जांच के लिए सभी जिलों में सैंपल संकलित किए


