स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ, 23 से 30 सितम्बर तक प्रदेश के 1.14 करोड़ बच्चों और किशोरों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवाई..
रायपुर/ स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बावजूद प्रदेश में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को गंभीरतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसके लिए मैं
