छग में 3841 सिलेंडर जब्त और 97 FIR दर्ज, सीएम ने कालाबाजारी पर कड़ी करवाई के दिये निर्देश, कंट्रोल रूम में 1800-233-3663 पर कर सकते हैं कॉल..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।


