1 अगस्त को “वित्तीय सहायता, लोन, बैंकिंग” टॉपिक पर होगा कार्यशाला, उद्योग बैंकर्स संवाद से उद्यमियों के प्रश्नों का होगा समाधान, छोटे बड़े बिजनेस की कल्पना को साकार करने के लिए अवसर..
छोटे बड़े बिजनेस की कल्पना को साकार करने के लिए जिला व्यापारी एवं उद्योग केंद्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा उद्योग बैंकर्स संवाद का एक दिवसीय कार्यशाला श्रीओम होटल सारंगढ़ में 1 अगस्त को किया जाएगा। कार्यशाला में बिजनेस के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण योजनाओं की जानकारी, एमएसएमई इकाइयों से संबंधित वित्तीय समस्याओं का समाधान, क्रेडिट लिंक योजनाओं (सीजीटीएमएसई, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन आदि) की जानकारी उद्यमियों और बैंकर्स के मध्य प्रत्यक्ष संवाद, महिला उद्यमियों एवं स्वसहायता समूह को मार्गदर्शन विशेष रूप से दिया जाएगा।



