बुदबुदा स्कूल से शिक्षक की व्यवस्था बदली तो बिगड़ी पढ़ाई, पालकों ने रविशंकर साहू को वापस भेजने की उठाई मांग, तीन महिला शिक्षकों के बीच तैनाती से सुधरी थी व्यवस्था..
विकासखंड बरमकेला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुदबुदा में पदस्थ शिक्षक रविशंकर साहू को व्यवस्था के तहत विजयपुर (रतनपाली) भेजे जाने के बाद अब उनकी वापसी की मांग उठने लगी है। शाला प्रबंधन समिति और पालकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला को आवेदन सौंपकर साहू को पुनः बुदबुदा स्कूल में अध्यापन कार्य के लिए यथावत रखने की मांग की है।


