युवा सपने देखें, तभी मिलती है उड़ान: रायगढ़ में आनंद कुमार ने दिया सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ने सौ से ज्यादा बच्चों को दिया प्रोत्साहन..
रायगढ़ में रविवार को रामलीला मैदान युवाओं की ऊर्जा, उम्मीद और उत्साह से भर गया। सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार यहां पहुंचे और हजारों छात्रों को अपने संघर्ष, अनुभव और जीवन के सबक सुनाकर प्रेरित किया।


