पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रेलवे स्टेशन के बाहर महिला और उसके पति के साथ मारपीट, 12 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार..
रेलवे स्टेशन के बाहर महिला और उसके पति से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
