शिकारी बने शिकार : शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो की मौत, नाबालिग सहित 5 साथी गिरफ्तार..
जंगली सुअर के शिकार में निकले दो ग्रामीणों की संदिग्ध मौत के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जहा जंगली सुअर के लिए करेंट के जाल के चपेट में आने से ही ग्रामीणों के मौत होने की पुष्टि हुई है। जिसमे जाल बिछाने वाले एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

